4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं खरीद पाएंगे Ertiga का ये सस्ता वेरिएंट, जानें कंपनी ने क्यों लिया ये फैसला

बंद हो रहा है ERTIGA का ये वेरिएंट नहीं खरीद पाएंगे सस्ती अर्टिगा मारुति का बड़ा फैसला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 5 Mar 2019, 12:06 PM IST

Maruti Ertiga Interior-amp

Maruti Ertiga

नई दिल्ली:मारुति सुजुकी ने 2018 में Ertiga को लॉन्च किया था। Heartact प्लेटफार्म पर बनी इस कार को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। नई मारुति अर्टिगा पुरानी के मुकाबले बड़ी है, जिसके चलते इसने जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। लेकिन अब मारुति ने अपनी इस कार को लेकर एक बड़ा फैसला किया है । दरअसल कंपनी ने मल्टी परपज वीइकल (MPV) Ertiga का LDi मॉडल बंद कर दिया है और डीलर्स से इसकी बुकिंग न लेना का आदेश दिया है।

सस्ती Alto नहीं बल्कि ये सेडान कार बनी लोगों की पहली पसंद

आपको बता दें कि Ldi इस फैमिली कार का सबसे सस्ता डीजल वेरियंट था। मारुति अर्टिगा की कुछ शहरों में काफी डिमांड है। इस वजह से इसके मिड और टॉप मॉडल्स का वेरियंट पीरियड करीब 6 महीने तक पहुंच गया है।एलडीआई वेरियंट बंद होने के बाद अब VDi मारुति अर्टिगा का एंट्री लेवल डीजल वेरियंट होगा।

Audi के फीचर्स से लैस honda की ये सस्ती कार देगी 26 का माइलेज, 7 मार्च को होगी लॉन्च

फीचर्स-अर्टिगा के VDi वेरियंट में LDi वाले फीचर्स के अलावा यूएसबी के साथ 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, Aux और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स, सेकंड रो की सीट के लिए सेंटर आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट्स, रिमोट कीलेस एंट्री और 12V चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं।

ये भी पढ़ें-दुबई के शेख ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी SUV, जानें कैसे बनी ये अनोखी कार

आपको बता दें कि बंद हुए ldi वेरिएंट में कंपनी ने म्यूजिक सिस्टम नहीं दिया गया था। वहीं Ldi वेरिएंट की कीमत 8.85 लाख थी तो वहीं VDi वेरियंट की कीमत 9.56 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें- Creta और Harrier को धूल चटा देगी Honda की नई SUV, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

ये भी पढ़ें- पेट्रोल पंप पर इस तरह लगाया जाता है चूना, होता है भारी नुकसान