
Creta और Harrier को धूल चटा देगी Honda की नई SUV, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ
नई दिल्ली: Creta को बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। सड़कों पर दौड़ती creta को देखते हुए ऐसा लगता है जैसे लोगों में क्रेटा खरीदने के लिए होड़ लगी है। लेकिन अब creta की बादशाहत को honda टक्कर देने वाली है। HONDA, Creta को टक्कर देने के लिए एक नई एसयूवी मार्केट में लॉन्च करने वाली है। खबरों की मानें तो honda की इस नई एसयूवी harrier के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकती है।
खबरों के मुताबिक कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा को टक्कर देने के लिए होंडा एचआर-वी को लॉन्च कर सकती है। इसकी टक्कर स्कोडा कैमिक, टाटा ब्लैकबर्ड, निसान किक्स, और अपकमिंग मॉडल्स किआ एसपी2आई से होगी। वहीं टाटा की हैरियर से भी इसका मुकाबला होगा।
इंजन और पॉवर-
होंडा एचआर-वी में 1.8 लीटर का पेट्रोल और 1.6 लीटर का टर्बोचार्ज डीजल इंजन मिलेगा, पेट्रोल इंजन 141 पीएस का पावर देगा, जबकि डीजल इंजन 120 पीएस की पावर देगा। वहीं इसमें 6 स्पीड मैनुअल और पैडल शिफ्टर के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
होंडा एचआर-वी या वेजेल में बड़े क्रोम बार के साथ स्पोर्टी बंपर मिलेगा, जिस पर ब्रांड लोगो भी होगा। फिलहाल जापान में बिक रही इस कार में स्लीक एलईडी हेडलाइट, बड़े फॉग लैंप मिलेंगे। वहीं इंटरनेशनल ट्रेंड के मुताबिक शार्प बॉडी पैनल्स और हॉरिजॉन्टल टैललैंप्स मिलेंगे।
आपको बता दें कि होंडा एच आरवी लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स से लैस है, और होंडा अपनी इस कार को 2020 के ऑटो एक्सपो में शोकेस कर सकता है।
कीमत- उम्मीद है कि होंडा अपनी इस एसयूवी को 12-16 लाख की रेंज में लॉन्च कर सकता है ।
Published on:
4 Mar 2019, 3:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.