बाइक

इस स्कूटर को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं लोग, कम कीमत के साथ जबरस्त ताकत से है भरपूर

इस स्कूटर को खरीदने में लोग सबसे ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं ऐसे में हम आपको इस स्कूटर की खासियत बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से लोग इसे सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
2 min read
Aug 21, 2018
honda activa i scooter
इस स्कूटर को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं लोग, कम कीमत के साथ जबरस्त ताकत से है भरपूर

नई दिल्ली: आजकल लोग बाइक खरीदने से ज्यादा स्कूटर खरीदने पर जोर दे रहे हैं, इसके पीछे वजह यह है कि स्कूटर एक मल्टी पर्पज वेहिकल की तरह है जिसपर आप किसी को बैठा भी सकते हैं साथ ही इससे आप अच्छा ख़ासा सामान भी ले जा सकते है। आपको बता दें कि इस समय भारत में Honda का एक्टिवा स्कूटर ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस स्कूटर को खरीदने में लोग सबसे ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं ऐसे में हम आपको इस स्कूटर की खासियत बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से लोग इसे सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

Honda एक्टिवा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

बीएस4 109.19 सीसी सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो इस स्कूटर को 7,000 आरपीएम पर 8 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 8.94 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। Honda के इस स्कूटर को आप 83 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक ले जा सकते हैं।

इस स्कूटर में युवाओं को ध्यान में रखते हुए जबरदस्त ग्राफिक्स दिए गए हैं साथ ही इसका लुक भी पुराने स्कूटर्स के मामले में बदला गया है। अगर आप इस स्कूटर को खरीदना चाहते हैं तो आपको 50,010 रुपये (एक्स शोरूम) चुकाने पड़ेंगेहै। इस स्कूटर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी ड्यूल टोन ट्रीटमेंट से अपडेट किया है साथ ही इसमें फोर इन वन लॉक है जो कि सीट ओपनिंग स्विच से लैस है।

Published on:
21 Aug 2018 10:11 am