ये स्कूटर Disc और ड्रम ब्रेक ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हैं जुपिटर को इसके डिजाइन और इसकी बेजोड़ परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद किया जाता है इसमें एलईडी हेडलाइट, डिजिटल-अनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया अजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है
दिल्ली: टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ( TVS ) ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Jupiter ZX को नए अवतार में लॉन्च किया है। आपको बता दें कि ये स्कूटर Disc और ड्रम ब्रेक ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से परचेज कर सकते हैं।
जुपिटर के ड्रम ब्रेक वाले मॉडल की कीमत जहां 56,093 रुपये है वहीं Disc ब्रेक वाले मॉडल की कीमत 58,645 रुपये है। जुपिटर को इसके डिजाइन और इसकी बेजोड़ परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद किया जाता है और इसके नए अवतार में कई ऐसे फीचर्स को शामिल किया गया है जो आपको भी जरूर पसंद आएंगे।
ये फीचर्स जुपिटर के टॉप मॉडल ग्रैंड में पहले से मौजूद थे, लेकिन अब जुपिटर ग्रैंड मॉडल को बंद कर दिया गया है। हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि जुपिटर ग्रैंड को जेडएक्स के रूप में बाजार में उतारा गया है।
इंजन
पावर की बात करें तो जुपिटर जेडएक्स में भी अभी भी वही पुराना इंजन दिया गया है जो 109.7cc का है। ये इंजन 8hp का पावर और 8.4Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।