बाइक

महज 50 हजार में आपकी हो जाएगी Suzuki ये सुपरबाइक, जल्दी करें कम दिनों का है मौका

बता दें कि इस बाइक को बुक करवाने के लिए आपको महज 50 हजार का टोकन मनी खर्च करना पड़ेगा।
2 min read
Sep 01, 2018
suzuki v storme
महज 50 हजार में आपकी हो जाएगी Suzuki ये सुपरबाइक, जल्दी करें कम दिनों का है मौका

नई दिल्ली: सुजुकी की नई बाइक Suzuki V-Strom 650 को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो भारत में इसकी बुकिंग शुरू कर दी गयी है। बता दें कि भारत में इस बाइक को आसानी से भारत में बुक करवाया जा सकता है। बता दें कि इस बाइक को बुक करवाने के लिए आपको महज 50 हजार का टोकन मनी खर्च करना पड़ेगा।

जानिए क्या हैं इस बाइक के फीचर्स

सुजुकी वी स्ट्रॉम 650 में 645सीसी का 90 डिग्री V-twin 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है। यह बाइक 70 बीएचपी का पावर और 62 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। यह मोटरसाइकल 24.3 km/l का माइलेज दे सकती है। V-Strom 650 में दो राइडिंग मोड। इसमें पावर ब्रेक और एबीएस भी देखने को मिलेंगे।

आपको बता दें कि अभी सुजुकी के शोरूम पर इस बाइक के स्टैण्डर्ड वैरियंट की बुकिंग की जा रही है। आपको बता दें कि इस बाइक की कीमत 6 से 7 लाख रुपये के बीच हो सकती है, ऐसे में यह भारत में मौजूद नॉर्मल बाइक्स से थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन अगर आप स्पीड और पावर के शौक़ीन हैं तो आपको ये बाइक बेहद पसंद आने वाली है।

Published on:
01 Sept 2018 03:06 pm