बाइक

महंगी बाइक्स की छुट्टी करने आ रहा है yamaha का ये स्कूटर, माइलेज से लेकर फीचर्स सब है जबरदस्त

इस स्कूटर में लगा इंजन 8,000rpm पर 9.4HP का पावर और 5,500rpm पर 9.5Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 11:25 AM IST
scooter
महंगी बाइक्स की छुट्टी करने आ रहा है yamaha का ये स्कूटर, माइलेज से लेकर फीचर्स सब है जबरदस्त

नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर में स्कूटर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। हर कंपनी एक से बढ़कर स्कूटर बना रही है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए Yamaha ने इंडोनेशिया में हो रहे मोटर शो 2018 में ऑफिशियली FreeGo 125 को शोकेस किया है। आपको बता दें कि ये स्कूटर स्लीक रियर पैनल और यामाहा रे इंस्पायर्ड फ्रंट हेडलाइट्स और शार्प फेयरिंग ब्लैक एग्जॉस्ट फिनिश की वजह से ये बेहद स्पोर्टी दिखता है।

स्कूटर में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है जो एयर कूलिंग और फ्यूल इंजेक्शन फीचर्स से लैस है। इस स्कूटर में लगा इंजन 8,000rpm पर 9.4HP का पावर और 5,500rpm पर 9.5Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है जिसकी वजह से हर ग्रुप के लोग इसे असानी से चला सकते हैं।

डायमेंशन की बात करें तो यामाहा FreeGo 125 की लंबाई 1,905mm, चौड़ाई 690mm और ऊंचाई 1,100mm होगी। इसका वेट 10kg होगा। इस स्कूटर में 25लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी और 4.2 लीटर का फ्युल टैंक दिया गया है।

कीमत- आपको बता दें कि यामाहा का ये स्कूटर इंडोनेशिया में लगभग 90 हजार रुपए शुरूआती कीमत पर मिल रहा है, जबकि इसकेABS फिटेड टॉप वैरिएंट की कीमत लगभग 1 लाख रुपए है। वहीं भारत में इस स्कूटर की कीमत 58 से 60 हजार रुपए है।

कंपटीशन-भारत में FreeGo 125 का मुकाबला 125 सीसी सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स नयू जनरेश सुजुकी Access, टीवीएस NTorq और होंडा Activa से होगा। खैर अभी ये नहीं पता कि ये स्कूटर मार्केट में कब तक मिलेगा।

Updated on:
2 Nov 2018, 11:25 AM IST
Published on: