बिलासपुर

Gas Cylinder Seized: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 126 घरेलू सिलेंडर जब्त

Gas Cylinder Seized: किचन केयर और एक किराना स्टोर पर छापेमारी कर 126 घरेलू गैस सिलेंडर और गैस निकालने के उपकरण जब्त किए गए।

less than 1 minute read
Gas Cylinder Seized: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 126 घरेलू सिलेंडर जब्त

Gas Cylinder Seized: कलेक्टर की सख्त हिदायतों के बावजूद शहर में रसोई गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी का मामला सामने आ रहा है। जिला प्रशासन की टीम ने शहर से लगे कोनी और सिरगिट्टी इलाके में स्थित किचन केयर और एक किराना दुकान पर छापा मारकर 126 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जांच के दौरान मौके से गैस निकालने के उपकरण भी बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें

रायपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत! 15 से ज्यादा बड़े रेस्टोरेंट बंद, कई जगह करनी पड़ी मेन्यू कम…

Gas Cylinder Seized: अलग-अलग क्षेत्रों में जांच और छापेमारी जारी

इसके बाद संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। प्रशासन ने गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी अलग-अलग क्षेत्रों में जांच और छापेमारी कर रही है।

इससे पहले बुधवार को भी टीम ने कार्रवाई करते हुए 72 गैस सिलेंडर जब्त किए थे। जिला प्रशासन और गैस एजेंसियों का कहना है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं की परेशानी कुछ और ही तस्वीर दिखा रही है।

Gas Cylinder Seized: तकनीकी समस्या के कारण सर्वर डाउन

गैस एजेंसियों पर पहुंचने वाले लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए कहा जा रहा है, जबकि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस कंपनियों के टोल फ्री नंबर पर कॉल ही नहीं लग पा रहा है। इस स्थिति से परेशान लोग बार-बार एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे गैस लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। गैस एजेंसियों से जुड़े लोगों का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण सर्वर डाउन चल रहा है। इसी वजह से ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी जनरेट होने में भी दिक्कत आ रही है।

Updated on:
13 Mar 2026 12:14 pm
Published on:
13 Mar 2026 12:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर