बिलासपुर

रात में हाईवे किनारे क्या कर रहे थे महिला-पुरुष? अचानक पुलिस को देख उड़े होश… 7 गिरफ्तार, मची खलबली

Crime News: देर रात हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में मौजूद महिला-पुरुषों को देख पुलिस की टीम ने दबिश दी। अचानक पुलिस को सामने देख उनके होश उड़ गए और सभी इधर-उधर भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
(file-picture)

CG Crime News: हाईवे क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रही 5 महिलाओं और 2 युवकों को गिरफ्तार कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

सकरी क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग संदिग्ध रूप से घूमते हैं और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना सकरी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रात में हाईवे पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 5 महिलाओं और 2 युवकों को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें

60 रुपए के लिए मचा गदर… ग्राहक और दुकानदार में जमकर हुई मारपीट, फोन-पे पर भेजे थे मात्र इतने रुपए

पुलिस ने की ये अपील

पुलिस के अनुसार हाईवे पर असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि हाईवे क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें

Blind murder case solved: एमपी के युवक की छत्तीसगढ़ में हत्या की गुत्थी सुलझी, चाकू से हमला कर दबा दिया था गला, कत्ल की वजह बनी 15 लाख

Published on:
07 Sept 2025 05:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर