बिलासपुर

यूके का पुलिस अफसर बनकर विदेश में बसने का दिखाया सपना, युवती से ठगे 10 लाख लाख रुपए

Fraud News: बिलासपुरन के सरकंडा क्षेत्र में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को शादी और विदेश में बसने का सपना दिखाकर ठग ने 9.75 लाख रुपए ठग लिए।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2025, 10:25 AM IST
CG News: आरक्षक भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, आठ के खिलाफ FIR दर्ज...(photo-patrika)
CG News: आरक्षक भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, आठ के खिलाफ FIR दर्ज...(photo-patrika)

CG Fraud News: बिलासपुरन के सरकंडा क्षेत्र में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को शादी और विदेश में बसने का सपना दिखाकर ठग ने 9.75 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने खुद को यूके (यूनाइटेड किंगडम) पुलिस अफसर बताकर पहले दोस्ती की, फिर प्यार का नाटक रचा और आखिरकार एयरपोर्ट पर फंसे होने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा निवासी 23 वर्षीय युवती, जो गिफ्ट शॉप चलाती है। कुछ महीने पहले उसके मोबाइल पर अनजान कॉल आया। कॉलर ने खुद को यूके पुलिस अफसर बताया। पहले युवती ने अनदेखा किया, लेकिन लगातार कॉल्स और बातचीत ने रिश्ता दोस्ती से मोहब्बत तक पहुंच गया। इसी दौरान युवक ने शादी का वादा किया और विदेश ले जाकर बसाने का झांसा दिया।

विदेश में बेहतर जिंदगी का सपना देखकर युवती उसकी बातों में फंस गई। कुछ दिन पहले आरोपी ने कहा कि वह भारत आ रहा है। फिर कॉल कर बताया कि एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की कमी से पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उसे छुड़ाने के लिए पैसों की जरूरत है। भरोसा कर युवती ने अलग-अलग खातों में करीब 9.75 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

झूठे प्यार में अंधी युवती ने अपने जेवर तक बेच डाले

ठगराज के लिए पैसे जुटाने के लिए युवती ने अपने जेवर तक बेच डाले। इधर रकम मिलते ही आरोपी ने फोन बंद कर दिया। तब जाकर युवती को ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि यूके पुलिस अफसर बन अज्ञात युवक ने उससे लगभग 9.75 लाख रुपए की ठगी की है। मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। - निलेश पांडेय, थाना प्रभारी सरकंडा

Updated on:
24 Sep 2025, 10:25 AM IST
Published on: