बिलासपुर

Amul Milk Price Hike: ‘रोज दो पैकेट दूध लगता है, अब 120 रुपए ज्यादा देने होंगे’, महंगाई पर छलका लोगों का दर्द

Amul Milk New Price: अमूल दूध के दाम में 1 से 2 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। नॉर्मल, गोल्ड और ताजा दूध के नए रेट लागू होने से आम परिवारों की जेब पर असर पड़ेगा। रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों का महीने का बजट कितना बढ़ेगा, जानिए पूरी खबर।
3 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 1:51 PM IST
Chhattisgarh News
महंगाई पर छलका लोगों का दर्द (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Milk Price Increase: महंगाई की मार अब लोगों की रसोई तक पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों में दूध के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित होने लगा है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल दूध के लिए अब लोगों को पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। अमूल के अलग-अलग वेरिएंट के दाम में 1 से 2 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। नॉर्मल दूध पहले 29 रुपए में मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 31 रुपए हो गई है।

इसी तरह अमूल गोल्ड के दाम 36 रुपए से बढ़कर 38 रुपए और अमूल ताजा के दाम 30 रुपए से बढ़कर 31 रुपए हो गए हैं। यदि कोई परिवार प्रतिदिन एक पैकेट नॉर्मल या गोल्ड दूध खरीदता है, तो उसे महीने में करीब 60 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे। वहीं, अमूल ताजा खरीदने वालों को महीने में करीब 30 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे।

उत्पादों पर भी असर की चिंता

दूध की कीमत बढ़ने का असर केवल सीधे दूध खरीदने वाले परिवारों तक सीमित नहीं है। चाय, मिठाई, खीर, दही, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों के कारोबार की लागत पर भी इसका असर पड़ सकता है। दूध रोजाना इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तु है, इसलिए इसकी कीमतों में थोड़ी-सी बढ़ोतरी भी आम उपभोक्ताओं के मासिक खर्च को प्रभावित करती है।

रोज की जरूरत, बजट पर सीधा असर

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर उन परिवारों पर अधिक पड़ रहा है, जहां रोजाना दो या उससे अधिक पैकेट दूध की खपत होती है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई परिवार प्रतिदिन दो पैकेट नॉर्मल दूध खरीदता है, तो उसे पहले की तुलना में रोजाना 4 रुपए और महीने में करीब 120 रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इसी तरह गोल्ड दूध खरीदने वाले परिवारों का खर्च भी बढ़ेगा। ऐसे में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी ने रसोई का बजट और बढ़ा दिया है।

आधा लीटर दूध के नए और पुराने दाम

दूध का प्रकार - पहले कीमत - अब कीमत - बढ़ोतरी

  • अमूल नॉर्मल - 29 रुपए - 31 रुपए - 2 रुपए
  • अमूल गोल्ड - 36 रुपए - 38 रुपए - 2 रुपए
  • अमूल ताजा - 30 रुपए - 31 रुपए - 1 रुपए

लोगों की जुबानी

आयुष मोहते, दुकानदार: दूध के दाम बढ़ने से ग्राहकों के खर्च में इजाफा हुआ है। रोज दूध लेने वाले ग्राहक अब कीमतों को लेकर सवाल कर रहे हैं। हालांकि, दूध रोजमर्रा की जरूरत है, इसलिए इसकी मांग बनी हुई है।

Milk Price Increase

उर्मीला बंडेकर, गृहिणी: पहले ही रसोई का खर्च बढ़ा हुआ है। अब दूध के दाम बढ़ने से महीने का बजट बिगड़ रहा है। रोज दूध खरीदना जरूरी है, इसलिए खर्च कम करना भी मुश्किल है।

ईब्राहिम खान, संचालक: चाय बनाने में रोजाना बड़ी मात्रा में दूध की खपत होती है। दूध के दाम बढ़ने से दुकान का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में कारोबारियों के सामने लागत और ग्राहकों को उचित कीमत पर चाय उपलब्ध कराने के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है।

जानकी करवली, गृहिणी: घर में रोज दो पैकेट दूध लगता है। पहले की तुलना में अब रोज 4 रुपए ज्यादा देने पड़ रहे हैं। महीने में करीब 120 रुपए अतिरिक्त खर्च होंगे।

Milk Price Increase
Updated on:
13 Nov 2026, 1:51 PM IST
Published on: