बिलासपुर

नौनिहाल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक, 10 हजार तक मिलेगा लाभ, जल्द करें…

CG Scholarship 2025: बिलासपुर जिले में पंजीकृत श्रमिकों के लिए भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मंडल और असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के माध्यम से शासन द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2025, 12:57 PM IST
नौनिहाल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक, 10 हजार तक मिलेगा लाभ, जल्द करें...(photo-patrika)
नौनिहाल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक, 10 हजार तक मिलेगा लाभ, जल्द करें...(photo-patrika)(Photo: Patrika)

CG Scholarship 2025: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत समस्त पंजीकृत श्रमिकों हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिनमें श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को प्रत्येक कक्षा व पाठ्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है।

CG Scholarship 2025: 10 हजार तक मिलेगा लाभ

जिसमें अध्ययनरत छात्र/छात्रा हेतु कक्षा 1 से पी.एच.डी. स्तर तक अध्ययन करने हेतु प्रत्येक वर्ष राशि 1,000 रुपए से 10,000 रुपए तक प्रदान की जाएगी। जिस हेतु श्रमिक 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन श्रमेव-जयते ऐप विभागीय वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in विकासखंड स्तर में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र एवं चॉइस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों जो किसी अन्य संस्था या विभाग से छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हो उनको भी मंडल अंतर्गत छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Updated on:
25 Aug 2025, 12:57 PM IST
Published on: