23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
सुसाइड अटैम्प का लाइव VIDEO: नदी से कूदकर जान देने की कोशिश कर रही थी युवती, फिर युवकों ने कर दिया कुछ ऐसा…
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Bilaspur / Videos / सुसाइड अटैम्प का लाइव VIDEO: नदी से कूदकर जान देने की कोशिश कर रही थी युवती, फिर युवकों ने कर दिया कुछ ऐसा…

सुसाइड अटैम्प का लाइव VIDEO: नदी से कूदकर जान देने की कोशिश कर रही थी युवती, फिर युवकों ने कर दिया कुछ ऐसा…

Suicide Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 Aug 2025, 9:08 AM IST

Suicide Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, रामसेतु पुल पर युवती ने आत्महत्या की कोशिश। इस दौरान कुछ युवकों की सतर्कता से उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव के चलते युवती पुल पर पहुंची थी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

सरकंडा टीआई निलेश पांडेय ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। युवती नर्सिंग कालेज में एडमिशन लेना चाहती थी। इसमें उसका सिलेक्शन नहीं हो पाया। इसके कारण युवती परेशान थी। इसी कारण वह शनिवार की देर रात रामसेतु के पास पहुंच गई।

युवती नदी में छलांग लगाने के लिए पुल के रेलिंग पर चढ़ गई। तभी वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी। युवकों ने उसे बातचीत में उलझाया। साथ ही इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान ही एक्टिवा सवार युवक वहां पहुंचा। उसने गाड़ी खड़ी कर पीछे से युवती को पकड़ लिया। उसे रेलिंग से उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया।