बिलासपुर

ASI Assault Case: केस पूछने पर भड़का ASI, ‘तेरा नेतागिरी सब निकाल दूंगा’ कहकर दी जेल भेजने की धमकी

Police Brutality Case: बिलासपुर के रतनपुर थाने में ASI द्वारा पीड़ित से मारपीट का मामला सामने आया। 15-20 थप्पड़ मारने का आरोप, SSP ने आरोपी को सस्पेंड कर FIR दर्ज कराई।

2 min read
ASI ने पीड़ित को जड़ा थप्पड़ (photo source- Patrika)

ASI Assault Case: छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। अपने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे एक पीड़ित के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप एएसआई पर लगा है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें

अप्रैल में ही तपने लगा बस्तर, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, अस्पतालों में बढ़े गर्मी के मरीज

ASI Assault Case: थाने में ही पीड़ित से मारपीट का आरोप

मामला Ratanpur थाना क्षेत्र का है। बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी मुलाकात एएसआई दिनेश तिवारी से हुई। आरोप है कि केस की जानकारी मांगने पर एएसआई भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

“नेतागिरी निकाल दूंगा” कहकर धमकाया

पीड़ित विनोद जायसवाल का कहना है कि एएसआई ने 15-20 थप्पड़ मारे, जिससे उनका कान सुन्न पड़ गया। साथ ही धमकी दी—“बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा।” घटना के वक्त थाने में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

पैसे मांगने के भी आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में एएसआई द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी। हालांकि, इस पहलू की जांच अभी जारी है।

एसएसपी की सख्त कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही Rajnesh Singh ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए। साथ ही पीड़ित की शिकायत पर उसी थाने में आरोपी एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। मारपीट के बाद विनोद जायसवाल को सुनने में दिक्कत और सिरदर्द की शिकायत है। उनका कहना है कि थप्पड़ों की वजह से कान सुन्न हो गया है। डॉक्टरों से जांच कराई जा रही है।

ASI Assault Case: राजनीतिक कनेक्शन की चर्चा

जानकारी के अनुसार, विनोद जायसवाल पहले कोयला कारोबार से जुड़े रहे हैं और स्थानीय राजनीति में भी उनकी पकड़ बताई जाती है। उनका नाम भाजपा नेता घनश्याम रात्रे और Shyam Bihari Jaiswal से नजदीकी को लेकर चर्चा में रहा है।

पुलिस पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और थानों में आम नागरिकों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, विभाग की त्वरित कार्रवाई से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अनुशासनहीनता और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Updated on:
16 Apr 2026 02:29 pm
Published on:
16 Apr 2026 02:28 pm
Also Read
View All