बिलासपुर

Auto Driver Beating Video: बीच सड़क महिला ने ऑटो चालक को पीटा, सोशल मीडिया पर मारपीट का Video Viral

Auto Driver Beating Video: बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर एक महिला ने बीच सड़क ऑटो चालक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, पुलिस कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं।

less than 1 minute read
ऑटो चालक की पिटाई (photo source- Patrika)

Auto Driver Beating Video: बिलासपुर के सकरी थाना इलाके में उस समय हंगामा मच गया जब अटल आवास के पास सड़क पर एक महिला ने ऑटो ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट की। पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा है।

ये भी पढ़ें

Raipur News: रायपुर में बुलेट चालकों पर कार्रवाई, मोडिफाई साइलेंसर वाले 65 बाइको पर जुर्माना

व्यवहार और छेड़छाड़ करने का आरोप

चश्मदीदों और वायरल फुटेज के मुताबिक, महिला ने ऑटो ड्राइवर पर मासूम लड़कियों के साथ बदतमीज़ी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। गुस्से में आकर महिला ने सबके सामने ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया और उसे थप्पड़ और घूंसे मारने लगी। वीडियो में ड्राइवर खुद को बेगुनाह बताते हुए रहम की भीख मांगता दिख रहा है, लेकिन महिला का गुस्सा कम नहीं हुआ।

Auto Driver Beating Video: मामले में आगे की कार्रवाई की कोई पुष्टि नहीं

मौके पर बहुत भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। थोड़ी देर के हंगामे के बाद, महिला यह कहकर, "चलो पुलिस स्टेशन चलते हैं," ड्राइवर को उसके ऑटोरिक्शा में बिठाकर ले गई। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं की गई है। पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है या नहीं, यह अभी कन्फर्म नहीं हुआ है।

Updated on:
09 Feb 2026 02:54 pm
Published on:
09 Feb 2026 02:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर