बिलासपुर

Big Incident: नोवा प्लांट में बड़ा हादसा… पिघला आयरन डालते समय 4 मजदूर झुलसे, हालत गंभीर

Big Incident: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित नोवा प्लांट में सोमवार देर रात एक हादसे में चार मजदूर पिघले हुए आयरन की चपेट में आकर झुलस गए।

less than 1 minute read
पिघला आयरन डालते समय 4 मजदूर झुलसे (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Big Incident: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित नोवा प्लांट में सोमवार देर रात एक हादसे में चार मजदूर पिघले हुए आयरन की चपेट में आकर झुलस गए। घटना सोमवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब प्लांट में पिघले लोहे को सांचे (लैडल) में डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिघला हुआ आयरन उछल गया और वहां काम कर रहे चार कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें

Good News: विद्युत कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी, देखें

ये लोग हुए घायल

हादसे में घायल श्रमिकों की पहचान नरेंद्र कोसले निवासी ग्राम भैंसबोर्ड (बिल्हा), चंद्रहंस निवासी भैंसबोर्ड, धर्मवीर निवासी बिहार और विनय कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों के चेहरे और शरीर के सामने का हिस्सा झुलस गया है।

अस्पताल में चल रहा उपचार, हालत गंभीर

बिल्हा टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि, घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने तत्काल घायल श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्लांट के वाहन टाटा पंच (क्रमांक सीजी10 बीयू 4351) से चालक पुष्कर भारद्वाज द्वारा चारों घायलों को बिलासपुर के प्रताप चौक स्थित कोर एंड केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Updated on:
11 Mar 2026 02:39 pm
Published on:
11 Mar 2026 02:38 pm
Also Read
View All
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा… 75 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

हाईकोर्ट समेत कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आतंक की जांच में जुटी साइबर सेल, आरोपी अब तक फरार

जुआ-सट्टे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आदतन सटोरियों और खाईवालों की पहली बार बनेगी हिस्ट्रीशीट, फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों को उच्च शिक्षा के अध्ययन के​ लिए अवकाश अधिकार नहीं

करंट से 2 बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार की कार्रवाई रिपोर्ट के बाद स्व संज्ञान याचिका निराकृत

अगली खबर