बिलासपुर

बिलासपुर भाजपा की 17 नई पदाधिकारियों की घोषणा, इन 5 महिलाओं को भी मिली जगह, देखें नाम

Chhattisgarh BJP: भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला शहर टीम के पदाधिकारियों की गुरुवार को विधिवत घोषणा कर दी गई।
less than 1 minute read
Chhattisgarh BJP
Chhattisgarh BJP फोटो: पत्रिका

Chhattisgarh BJP: भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिला शहर टीम के पदाधिकारियों की गुरुवार को विधिवत घोषणा कर दी गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और महामंत्री संगठन पवन साय के अनुमोदन पश्चात जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने हस्ताक्षर कर कुल 17 पदाधिकारियों के नामों के सूची की घोषणा की गई है।

इनमें पांच महिलाओं को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। जिला टीम में छ: उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छ: मंत्री एक कोषाध्यक्ष एक कार्यालय मंत्री सहित मीडिया प्रभारी के पद शामिल हैं। इनमें उपाध्यक्ष पद पर पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, प्रवीण दुबे, अजित भोगल, संतोष कौशिक, अश्विनी शर्मा को स्थान दिया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी सोमेश तिवारी और प्रदीप कौशिक को दी गई है।

वहीं देवेंद्र कौशिक रानू सिदार शुक्रिता लहरे रितेश सिंघल चन्दना गोस्वामी गायत्री दुबे मंत्री बनाए गए हैं। गुलशन ऋ षि को कोषाध्यक्ष और राकेश चंद्राकर को पुन: कार्यालय मंत्री की जवाबदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी का दायित्व यथावत रखते हुए केके शर्मा को मीडिया की कमान सौंपी गई है। इनकी नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बेहतर तालमेल और टीम भावना से कार्य करते हुए पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने अपने संकल्पों को दोहराया।

अजीत भोगल बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के अनुमोदन के बाद भारतीय जनता पार्टी शहर के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें अजीत सिंह भोगल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजीत लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों में कार्य करने का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे दक्षिण मंडल के मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अब पार्टी ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Published on:
15 Aug 2025 01:02 pm