24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में बवाल, डंडे से मारपीट का CCTV फुटेज वायरल, बिलासपुर का मामला

Crime News: बिलासपुर में कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पड़ोसी ने डंडे से मारपीट कर गाली-गलौज की।
2 min read
Google source verification
Neighbour Dispute

कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में बवाल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Car Parking Dispute: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद एक पड़ोसी डंडा लेकर पहुंचा और शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस घटना में शिकायतकर्ता के दोनों हाथों में चोट आने की बात कही गई है। पूरी वारदात घर के पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की रात करीब 10 बजे सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई। बताया गया कि कार पार्क करने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ देर बाद मामला बढ़ गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी यतिन्द्रनाथ मिश्रा डंडा लेकर मौके पर पहुंचा। आरोप के मुताबिक, उसने पहले गाली-गलौज की और इसके बाद डंडे से मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस विवाद से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

दोनों हाथों में चोट लगने का दावा

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि मारपीट के दौरान उसके दोनों हाथों में चोट आई है। घटना के बाद उसने मामले की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में कथित तौर पर पड़ोसियों के बीच विवाद और मारपीट की घटना दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

घटना के बाद शिकायतकर्ता ने सरकंडा थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर यतिन्द्रनाथ मिश्रा के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत FIR दर्ज की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और शिकायत में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। फिलहाल मारपीट को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस स्तर पर जारी है।