25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर नगर निगम में ACB की दबिश, 10 हजार रुपए रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी गिरफ्तार

Municipal Employee Arrest: बिलासपुर नगर निगम में ACB ने कार्रवाई करते हुए सम्पदा शाखा के कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते पकड़ा।
less than 1 minute read
Google source verification
Bilaspur ACB Raid

बिलासपुर नगर निगम में ACB की रेड (Photo Source- Patrika File Photo)

Bilaspur ACB Raid: बिलासपुर नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ACB की टीम ने सम्पदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोप है कि कर्मचारी ने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के एवज में राजकिशोर नगर निवासी एक व्यक्ति से रकम की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की पुष्टि की और इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की। खास बात यह रही कि जिस समय ACB की टीम निगम कार्यालय पहुंची, उस दौरान नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। कार्रवाई की जानकारी सामने आते ही निगम परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा और हलचल का माहौल बन गया।

मकान नवीनीकरण के काम के लिए मांगी थी रकम

जानकारी के मुताबिक राजकिशोर नगर निवासी शिकायतकर्ता अपने मकान के नवीनीकरण से संबंधित काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले सम्पदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका पर 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने कथित रिश्वत की मांग से परेशान होकर ACB में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो की टीम ने पहले मामले की जांच और शिकायत की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी कर्मचारी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई।

अपडेट जारी....