बिलासपुर

Bilaspur Road Accident: टक्कर के बाद कार ने 1 किमी तक स्कूटी को घसीटा, भीड़ ने रुकवाई गाड़ी फिर…कपड़े फटते तक पीटा

CG Road Accident: बिलासपुर में देर रात नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते ले गया। टक्कर के बाद युवक दूर जा गिरा।
2 min read
Bilaspur Road Accident

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर नेहरू चौक के पास गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार छिटक कर दूर जा गिरा, पर कार में फंसी स्कूटी करीब 1 किलोमीटर तक घिसटती रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का पीछा कर चालक को पकड़ लिया और कपड़े फटते तक पिटाई कर सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया।

गुरुवार रात करीब 2 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू चौक के पास राजकिशोर नगर निवासी रुद्रेश कुमार एक्टिवा से घर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा को टक्कर मारी। टक्कर लगने से एक्टिवा सवार युवक तो दूर जा गिरा, लेकिन एक्टिवा कार में जा फंसी। घटना के बाद कार चालक घुरू निवासी महेश कुमार कश्यप और साथी राजकिशोर निवासी अजय कुमार मानिकपुरी कार को लेकर नेहरू चौक से इंदिरा सेतु होते हुए पुराने सरकंडा पुल की तरफ भाग निकले।

कुछ युवकों ने कार का पीछा करते हुए रोका और दोनों कार सवार को कपड़ा फटते तक जमकर पिटाई की। इस बीच किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर थाना सिविल लाइन और सरकंडा दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई और लोगों के गुस्से को शांत कराते हुए कार चालक और उसके साथी (Bilaspur Road Accident) को गिरफ्तार कर थाना सिविल लाइन लाया गया। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।

नशे में चूर थे दोनों कार सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक और उसका साथी नशे में चूर होकर कार को चला रहे थे। उन्हें यह भी होश नहीं था कि स्कूटी को ठोकर मारने के बाद स्कूटी उनके कार में ही फंसी है। घटना स्थल नेहरू से जबड़ा पारा जाने वाले मार्ग में कार को रुकवाने तक लगभग दो किलोमीटर तक (Bilaspur Road Accident) स्कूटी घिसटती रही। गनीमत थी कि स्कूटी सवार को ज्यादा चोट नहीं आई।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. एक बाइक पर सवार 4 युवकों को महतारी एक्सप्रेस ने मारी टक्कर, 1 की मौत

    दो बाइक पर सवार होकर आ रहे 2-2 युवक, रास्ते में एक बाइक बिगड़ गई तो उसे परिचित के घर खड़ी कर एक ही बाइक में हो गए थे सवार, 2 लोगों को किया गया रेफर…यहां पढ़े पूरी खबर…

    2. मौत का LIVE VIDEO, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, 5 फीट उछलकर नीचे गिरा युवक

    दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार तीन लोग डिवाइडर के बीचों बीच टकरा गए। इसमें एक युवक हवा में उछलकर रोड में जा गिरा और गिरते ही उसके ऊपर से एक कार गुजर गई। यहां पढ़े पूरी खबर…

    Updated on:
    24 Aug 2024 05:02 pm
    Published on:
    24 Aug 2024 05:02 pm
    Also Read
    View All
    बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

    डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

    न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

    छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे