बिलासपुर

Bilaspur Road Accident: नशे में धुत कार ड्राइवर ने स्कूटी सवार 2 युवती को मारी टक्कर, देखकर सहम उठे लोग

Road Accident: बिलासपुर में नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार 2 युवती को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों युवतियों को गंभीर चोट आई है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2024, 3:24 PM IST
Road Accident, Highway accident, bulandshahr news, local News, hindi news

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में शुक्रवार देर रात महिला थाने के पास एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो सवार ड्राइवर ने एक्टिवा में सवार 2 युवतियों को जबरदस्त ठोकर मार दी है, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार चालक सिविल लाइन की ओर से आ रहा था। वह जो शराब के नशे में था। देखते ही देखते सामने से आ रही स्कूटी में सवार दो युवतियां को सामने से ठोकर मार दिया। जिसके चलते दोनों युवतियों को गंभीर चोट आई है। इसमें एक युवती कोरबा तो दूसरी पामगढ़ क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। इस सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मौजूद लोगों ने इस बात की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने तत्कान दोनों घायलों को सिम्स भेजा। इधर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है वो अंबिकापुर की है। वहीं वाहन चालक सरकंडा इलाके का बताया जा रहा है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. एक बाइक पर सवार 4 युवकों को महतारी एक्सप्रेस ने मारी टक्कर, 1 की मौत

दो बाइक पर सवार होकर आ रहे 2-2 युवक, रास्ते में एक बाइक बिगड़ गई तो उसे परिचित के घर खड़ी कर एक ही बाइक में हो गए थे सवार, 2 लोगों को किया गया रेफर…यहां पढ़े पूरी खबर…

2. मौत का LIVE VIDEO, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, 5 फीट उछलकर नीचे गिरा युवक

दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार तीन लोग डिवाइडर के बीचों बीच टकरा गए। इसमें एक युवक हवा में उछलकर रोड में जा गिरा और गिरते ही उसके ऊपर से एक कार गुजर गई। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
14 Sep 2024, 3:24 PM IST
Published on: