CG Board 10th 12th Result 2026: मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है और मई के पहले सप्ताह तक दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
CG Board Result 2026: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बिलासपुर के दो मूल्यांकन केंद्रों में अब तक 1.5 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जा चुकी है। शिक्षकों द्वारा लगातार मूल्यांकन कार्य किया गया, जिससे परिणाम जल्द जारी किए जा सकें।
जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है और मई के पहले सप्ताह तक दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बार 12वीं की एक परीक्षा निर्धारित समय के बाद आयोजित होने के कारण रिजल्ट में थोड़ी देरी हो रही है। मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर रोजाना बड़ी संख्या में कॉपियां जांच कराई गईं।
कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के निर्देश दिए गए थे। अब इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की अंकसूची तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। संभावना जताई जा रही है कि पांचवीं और आठवीं के परिणाम अप्रैल के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे। उनके लिए पुन: परीक्षा आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पास करनी है तो कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में हर विषय में - जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलग-अलग शामिल हैं- कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
2025 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 76.53% और कक्षा 12 का 81.87% रहा था। इस बार भी छात्रों को बेहतर रिजल्ट की उम्मीद है।
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत, जिला-वार प्रदर्शन और सप्लीमेंट्री परीक्षा की जानकारी भी जारी की जाएगी।
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, छत्तीसगढ़ की प्रेरणा ने हासिल किए 98%- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। इस वर्ष लगभग 25 लाख छात्रों ने CBSE 10वीं सेशन-1 की परीक्षा में भाग लिया था, जिनका परिणाम अब घोषित कर दिया गया है…पूरी खबर पढ़े
मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदला, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम, पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश- छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत 26 अप्रैल को होने जा रही उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए परीक्षा समय में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित समय 11 बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी और दोपहर 12.15 बजे तक संचालित की जाएगी…पूरी खबर पढ़े