बिलासपुर

हादसा या आत्महत्या? छात्रावास की छत से गिरकर दिव्यांग छात्रा की मौत, बहन ने लगाए ये गंभीर आरोप

Bilaspur Crime News: बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित शासकीय आश्रय दत्त कर्मशाला के छात्रावास में आज सुबह एक 18 वर्षीय दिव्यांग छात्रा की भवन की छत से गिरकर मौत का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2024, 12:34 PM IST
CG Crime News

CG Crime News: बिलासपुर तिफरा में संचालित आश्रय दत्त कर्मशाला छात्रावास भवन की छत से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतका की बहन प्रिया राज ने प्रबंधन द्वारा गुमराह करने का दावा किया है। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के देवगांव में रहने वाली 18 वर्षीय दिव्यांग पल्लवी राज का उसके परिजनों ने सितंबर में ही बिलासपुर के तिफरा स्थित आश्रय दत्त कर्मशाला में कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए दाखिला कराया था। गुरुवार की सुबह पल्लवी छत पर धूप सेंक रही थी। इसके बाद वह भवन के नीचे लहूलुहान हालत में मिली।

छात्रावास के कर्मचारी उसे सिम्स में भर्ती करा दिए। साथ ही इसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन प्रिया राज को दी। अस्पताल पहुंची तो उसे छोटी बहन की अचानक मौत की खबर मिली। इधर मामले में समाज कल्याण विभाग के द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इस मामले में छात्रावास प्रबंधन प्रतिक्रिया देने से बचते रहा।

बड़ी बहन ने हत्या की जताई आशंका

मृतका की बड़ी बहन प्रिया राज ने बताया कि उसे बार-बार प्रबंधन द्वारा गुमराह किया गया। पहले सीढ़ी से गिरने से चोट लगने की बात कही। फिर छज्जे से गिरने का बताया गया। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। मामले में सिरगिट्टी टीआई रजनीश सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या छत से गिरने का ही मामला लग रहा है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सभी एंगल से जांच की जा रही है। पीएम शुक्रवार को होगा।

Updated on:
13 Dec 2024, 12:34 PM IST
Published on: