3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG murder: बेटे की हत्या के बाद पिता ने रची झूठी कहानी, फिर कर दिया अंतिम संस्कार, बहू ने कराया गिरफ्तार

CG murder: सिलबट्टे से सिर पर प्रहार कर बेटे को मार डाला, बहू गई थी मायके, खबर मिलते ही पहुंची ससुराल, पड़ोस की महिला ने बताया कुछ ऐसा कि पहुंच गई थाना
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 Dec 2024, 8:39 PM IST

CG murder

Father arrested in son murder case

कुसमी। नगर से लगे लाइनपारा में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने सिलबट्टे से सिर पर वार कर बेटे की हत्या (CG murder) कर दी। फिर गांव वालों के पास झूठी कहानी रच दी। उसने बताया कि नशे में गिरने से सिर पर लगी चोट के कारण मौत हुई है। इसके बाद उसने बेटे का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन बहू को शक होने पर उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने संदेह के आधार पर पिता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बलरामपुर जिले के कुसमी अंतर्गत लाइनपारा निवासी रुना प्रजापति शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर अक्सर पिता इंदर राम व पत्नी विनीता के साथ झगड़ा करता था। इससे तंग आकर 24 नवंबर को पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर रिश्ते की दीदी मनिता के घर कुसमी के तहसीलपारा चली गई थी।

इस बीच 3 दिसंबर को उसका भतीजा सुनील प्रजापति उसे बुलाने आया और बताया कि तुम्हारे पति की मौत हो गई है। तब विनीता अपने ससुराल पहुंची। यहां पति की लाश (CG murder) पड़ी थी, जमीन पर खून बहा था, उसके सिर पर चोट लगी थी। वहां मौजूद ससुर इंदर प्रजापति ग्रामीणों को बोल रहा था कि शराब के नशे में होने के कारण घर में गिर गया और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

यह सब देखकर विनीता बेहोश हो गई। इसके बाद ससुर ने बस्ती वालों को बोलकर शव को सामरी रोड नाला किनारे ले जाकर अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं उसने इस संबंध में कोई सूचना थाने में दर्ज नहीं कराई थी।

a भी पढ़ें: Latest murder case: दारू-मुर्गा पार्टी के बाद भतीजी ने की चाची की हत्या, फिर साड़ी में लगा दी आग, बोली थी- लडक़ों को क्यों बुलाया?

CG murder: ऐसे हुआ पत्नी को शक

पड़ोस में रहने वाली महिला ने विनीता को बताया कि गांव के कुछ युवक आपस में बात कर रहे थे कि रूना के सिर पर काफी गहरी चोट थी। उसकी जरूर किसी ने हत्या (CG murder) की है। उस महिला ने बताया कि मुझे शक है कि ससुर इन्दर राम ने ही रुना की हत्या की है क्योंकि वह शराब पीकर हर दिन गाली-गलौज व झगड़ा करता था।

इन बातों को सुनने पर विनीता ने घटना की रिपोर्ट कुसमी थाने में दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने इंदर प्रजापति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बेटे की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें:Severe cold in Surguja: शहर का 6 तो मैनपाट का पारा पहुंचा 3 डिग्री, पत्तों पर जमीं ओस की बूंदें, ठंड से ग्रामीण की मौत की आशंका

इस वजह से मार डाला

आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को उसका बेटा रूना शराब के नशे में घर आया था और उसने स्वयं भी शराब पी रखी थी। देर रात को रुना अपने कमरे से ही इंदर को गाली-गलौज कर रहा था। इससे नाराज हो इंदर प्रजापति घर के पीछे टूटे हुए दीवार से रूना प्रजापति के कमरे में आ गया।

तब दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इससे आवेश में आकर इंदर ने वहां रखे सिलबट्टे से बेटे के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौत (CG murder) हो गई। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए उसने झूठी कहानी रची थी।