धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चटकपुर निवासी भिनसरही पति रामसाय विश्वकर्मा 50 वर्ष, अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा के साथ भतीजे चंठू उर्फ अमृत विश्वकर्मा के घर बुधवार की रात दारु-मुर्गा (Latest murder case) की पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी में भतीजी के कुछ दोस्त भी आए थे। इसके बाद सभी ने छक कर शराब पी और मुर्गा खाया।