बिलासपुर

नाइट फ्लाइट से बदला बिलासपुर का आसमान, CM साय ने भरी पहली उड़ान, अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता की कनेक्टिविटी भी शुरू

Flight News: बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रिकालीन उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन का लोकार्पण करते हुए स्वयं पहली रात्री उड़ान से रायपुर के लिए रवाना होकर इस उपलब्धि को यादगार बना दिया।

2 min read
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट (फोटो सोर्स- DPR)

CG Flight News: बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रिकालीन उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन का लोकार्पण करते हुए स्वयं पहली रात्री उड़ान से रायपुर के लिए रवाना होकर इस उपलब्धि को यादगार बना दिया। उनके साथ विधायक धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट को 3सी वीएफआर से उन्नत कर 3सी आईएफआर श्रेणी में विकसित करने का कार्य लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए के द्वारा 6 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट को 3सी आईएफआर श्रेणी में रात्रिकालीन संचालन की अनुमति प्रदान की गई, जिससे अब यहां रात में भी उड़ानों का संचालन संभव हो सका है।

ये भी पढ़ें

CG News: बड़े बकायादार संस्थान संचालकों पर निगम कसेगा शिकंजा, कुर्की-सीलिंग की तैयारी, सरकार ने जारी की सूची

विकास के लिए मील का पत्थर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह उपलब्धि तकनीकी टीम, प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से अब बिलासपुर को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने से आपातकालीन और मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी, जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी।

व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा

बेहतर एयर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की। उन्होंने इसे बिलासपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि एयरपोर्ट में लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। विधायक धरमलाल कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसपी रजनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, संभाग आयुक्त सुनील जैन, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनीश सिंह, एयरपोर्ट के डायरेक्टर एन वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

अंबिकापुर से दिल्ली एवं कोलकाता के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ 30 मार्च से

वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लिए 30 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा (अम्बिकापुर) से देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली एवं कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा शुरू हुई। इस पहल से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने के साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

नई हवाई सेवा के अंतर्गत एलायंस एयर द्वारा 72-सीटर एटीआर विमान संचालित किया जाएगा। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को चलेगी। सोमवार को फ्लाइट सुबह 7.50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 10.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी, वहां से 10.50 बजे रवाना होकर 11.35 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट दोपहर 12.05 बजे अंबिकापुर से उड़ान भरकर 2.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बुधवार को सुबह 7.50 बजे दिल्ली से सीधी फ्लाइट उड़कर 10.25 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी, फिर 10.50 बजे अंबिकापुर से निकलकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और वहां से 12.00 बजे उड़कर 2.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

अंबिकापुर से कोलकाता के लिए भी हफ्ते में दो दिन फ्लाइट चलेगी। शनिवार को सुबह 7.05 बजे कोलकाता से फ्लाइट उड़ान भरकर 8.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी, फिर 9.20 बजे वहां से रवाना होकर 10.00 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। इसके बाद 10.25 बजे अंबिकापुर से उड़कर 12.15 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। वहीं गुरुवार को सुबह 7.05 बजे कोलकाता से सीधी फ्लाइट उड़कर 8.50 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी, फिर 9.15 बजे अंबिकापुर से निकलकर 9.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और वहां से 10.20 बजे उड़कर 12.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

CG News: मरीजों को बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, सिम्स में होंगे कई नए विकास कार्य, लिए गए अहम फैसले

Published on:
30 Mar 2026 02:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर