बिलासपुर

CG News: करंट हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल…

CG News: बिलासपुर जिले के पेंड्रा में खेत में पंप चालू करते समय बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
CG News: करंट हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पेंड्रा में खेत में पंप चालू करते समय बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य खेत में मोटर पंप चालू कर रहे थे, तभी अचानक करंट फैल गया और तीनों इसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें

Independence Day 2025: अंबिकापुर में मंत्री नेताम ने किया ध्वजारोहण, नेत्रहीन बच्चों ने दी ऐसी प्रस्तुति कि स्टेज से उतरकर पहुंच गए मिलने

CG News: चाचा-भतीजे की मौत

ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा और भतीजे को मृत घोषित कर दिया। पिता की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
16 Aug 2025 01:31 pm
Also Read
View All