
बिलासपुर . छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा प्रदेश के युवाओं, संस्थाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान-2017 का आयोजन किया जा रहा है। इच्छूक युवा व संस्थाएं अपना आवेदन 28 मार्च तक जमा कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हर वर्ष छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान का आयोजन किया जाता है। इसमें अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं व संस्थाओं को राज्य युवा आयोग द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान में संस्थाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति, संगीत, लोक कला, पत्रकारिता, उद्योग एवं व्यापार, सूचना प्राद्यौगिकी, आदिवासी कल्याण एवं उत्थान, समाज सेवा, खेल, महिला सशक्तिकरण, महिला स्वसहायता समूह, स्वच्छता एवं दिव्यांगता जैस क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्था व व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है। उक्त क्षेत्र में भाग लेने वाले विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी 28 मार्च 2018 को शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है तथा 1 जनवरी 2018 की स्थिति में उनकी उम्र 38 वर्ष से कम होना चाहिए।
इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन आयोग द्वारा निर्धारित किए गए नौ सदस्यीय टीम निर्णायक समिति द्वारा चयन किया जाएगा। चयन टीम में विभिन्न क्षेत्र में प्रसिद्ध व्यक्ति निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। उक्त आवेदन में प्रतिभागियों को बंद लिफाफे में संबंधित क्षेत्र का उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
प्रोत्साहित करने होता है सम्मान : राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं व संस्थानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान का आयोजन किया जाता है। जिससे युवा व संस्थाएं अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने उत्साहित रहते हैं। हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग में पहुंचाता है।