CG Weather Update: बिलासपुर जिले में बादल छंटते ही शहर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। इधर मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बादल छंटते ही शहर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। अधिकतम, न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आने से दिन में भी ठंड का अहसास होने पर स्वेटर, जैकेट में लोग नजर आने लगे हैं। इधर मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
जिले में 28 व 29 दिसंबर को घने बादल छाने और कही-कहीं बारिश होने से ठंड पर ब्रेक लग गया था। 30 दिसंबर को भी धूप-छांव वाली स्थिति रही। 31 दिसंबर को बादल जरूर छंटे पर अधिकमत और न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई। बुधवार यानी 01 जनवरी को दोनों तापमानों में गिरावट आते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।
बुधवार को शहर में अधिकमत तापमान जहां 25.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि धूप निकलने के बावजूद लोग स्वेटर, जैकेट में निकलने मजबूर हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में छाया हुआ है। दूसरी ओर हवा की दिशा में परिवर्तन होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में शीत लगर चलने की भी संभावना है।
स्थान अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 25.0 13.7
पेंड्रा 23.2 11.8
अंबिकापुर 23.5 07.0
रायपुर 28.2 14.1
जगदलपुर 28.9 06.6
दुर्ग 30.2 14.7
राजनांद गांव 27.5 12.0