बिलासपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का भयंकर असर, इन जिलों का बढ़ेगा तापमान तो…Alert जारी

Weather Alert: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पूर्व और उत्तर में स्थित है । एक द्रोणीका पूर्वी विदर्भ से अंदरुनी उड़ीसा तक फैली है।

less than 1 minute read

cg weather update हवा की दिशा बदलकर पूर्वी होने और फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर रविवार को शहर और आसपास के क्षेत्र में पड़ा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरावट आई। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।रविवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। इसके बाद दिनभर आकाश साफ रहा और धूप खिली रही। शुक्रवार को दिन में धूप की तपिश सामान्य रही। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को ठंड का अहसास हुआ।

इसके साथ ही दिन में गर्मी बढ़ने के कारण राहगीरों को सड़क किनारे छांव में कुछ देर आराम करते भी देखा गया। रविवार को अधिकतम तापमान में 2 की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में बढ़ोतरी की संभावना...

Weather Alert: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पूर्व और उत्तर में स्थित है । एक द्रोणीका पूर्वी विदर्भ से अंदरुनी उड़ीसा तक फैली है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 11 मार्च को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। प्रदेश के मध्य भाग के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान

शहर - तापमान
रायपुर - 36.4
बिलासपुर - 34.8
पेण्ड्रा - 32.6
अंबिकापुर - 31.7
जगदलपुर - 35.3
राजनांदगांव - 36.0

Published on:
11 Mar 2024 11:48 am
Also Read
View All