बिलासपुर

सीएमडी के प्रिंसिपल पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस एफआईआर की तैयारी में, देखें वीडियो

जांच के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 5:39 PM IST
cmd collage

बिलासपुर . शहर के ख्याति प्राप्त कॉलेज सीएमडी कॉलेज के प्रिंसिपल के ऊपर मार्केटिंग का काम करने वाली युवती दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने महिला सेल में प्रिंसिपल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मामले की सच्चाई जानने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी।
जानकारी के अनुसार शहर के सीएमडी कॉलेज के प्रिंसिपल दीपक चक्रवर्ती पर प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं। पीडि़त महिला ने महिला सेल में जाकर एडिशनल एसपी मेघा टेम्बुलकर से शिकायत करते हुए बताया है कि सीएमडी कॉलेज के प्रिंसिपल ने मुझे बहला-फुसलाकर दुुष्कर्म किया है। फिलहाल पुलिस ने पीडि़ता से पूछताछ के बाद डॉक्टरी मुलाहिजा कराने की बात कही है। जांच के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

मार्केटिंग के जरिए हुई थी मुलाकात : युवती ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का जॉब करती है। मार्केटिंग के जरिए ही दीपक चक्रवर्ती से मुलाकात हुई थी।
बायो के है प्रोफेसर : दीपक चक्रवर्ती सीएमडी कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्य करते हुए प्रिंसिपल बने थे। जानकारी के अनुसार दीपक चक्रवर्ती बायो के बहुत अच्छे टीचर रहे चुके हैं। जिसका लाभ विद्यार्थियों को मिला है। इनके द्वारा पढ़ाए गए छात्र ऊंचे पोस्ट पर कार्यरत हैं।

कराया जाएगा डॉक्टरी मुलाहिजा : महिला सेल की एडिशनल एसपी मेघ टेम्बुलकर ने जानकारी देते हुए बताया है कि पीडि़ता का बयान ले लिया गया है तथा उससे पूछताछ कर जानकारी हासिल की गई है। डॉक्टरी मुलाहिजा कराने के बाद आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।

Published on: