4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सील बंद कोल डिपो से कोयले की हो रही है चोरी, खनिज विभाग मौन

इसकी शिकायत खनिज विभाग के इंस्पेक्टरों से की गई, लेकिन वे इससे अनजान बने हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 8 Oct 2017, 12:16 PM IST

coal

बिलासपुर. जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा शहर के आसपास छापेमारी कर पांच कोल डिपो सील किए थे। अब इन कोल डिपो में पिछले कुछ दिनों से रात में कोयला चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। खनिज विभाग इंस्पेक्टर जांच के नाम खानापूर्ति कर रहे हैं। पुलिस से मिलीभगत कर सीलबंद डिपो से कोयला निकाला जा रहा है। शहर के आसपास खुले कोल डिपो में अनेक प्रकार की अनियमितताओं की शिकायत खनिज विभाग में की गई। लेकिन विभाग के इंस्पेक्टरों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा था। तब मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर खनिज विभाग ने छापेमारी कर पांच कोल सील कर दी। 11 प्रकार के दस्तावेज कम पाए गए। जिला प्रशासन के आदेश पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खनिज विभाग के अधिकारी अपनी कमजोरी सामने आने के बाद जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सील किए गए कोल डिपो से रात्रि १२ बजे के बाद कोयला निकाले का काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि सामने गेट सील बंद है और पीछे के दरवाजे से कोयले की सप्लाई की जा रही है। इसकी शिकायत खनिज विभाग के इंस्पेक्टरों से की गई, लेकिन वे इससे अनजान बने हुए हैं।

READ MORE : कोर्ट परिसर से सिपाही को धक्का देकर भागे आरोपी, एक पकड़ाया

ये डिपो किए गए थे सील : सोनू कोल डिपो बेलमुंडी रामकृष्ण बैस। मेसर्स बिसान कोल डिपो जाकिर खान। बंधु मौर्य कोल डिपो मोहतराई। जगदम्बा कोल डिपो पेन्डरवा ठाकुर दादा।
मामले की जांच कराई जाएगी : पांच कोल डिपों को सील कर नोटिस जारी किया है। सील करने के बावजूद कोयला चोरी की शिकायत मिलने पर इंस्पेक्टर को भेजा था, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मामले की जांच कराई जाएगी। सील करने के बाद भी कोयला चोरी करते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आर मालवे, खनिज अधिकारी

READ MORE : 10 साल से ज्यादा पुराने मामले 2018 तक निपटाने की कवायद