बिलासपुर

Lok sabha Election 2024: BJP के गढ़ में राहुल गांधी भी हुए पस्त, कांग्रेस को हर बार मिली हार, 2024 में क्या टूटेगा रिकॉर्ड

Bilaspur Lok Sabha Chunav 2024: जिले की 5 बड़ी विधानसभाओं के भाजपा के गढ़ बनने के बाद से इन्हें तोड़ने और बरसों पुराने गढ़ को वापस हासिल करने के लिए कांग्रेस पिछले ढाई दशकों से लगातार संघर्ष करती आ रही है।

2 min read
bilaspur_lok_sabha_seat_2024.jpg

CG Loksabha Election 2024: बिलासपुर लोकसभा सीट से पिछले 2 लोकसभा चुनावों में लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र भाजपा के गढ़ के रूप में उभरे हैं। यहां होने वाले मतदान से ही प्रत्याशियों की जीत और हार तय होती रही है। कुल 8 में से 5 विधानसभा ऐसे हैं, जहां कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल के प्रत्याशी लगातार मतदाताओं का विश्वास जीतने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हुए हैं।

इस लोकसभा सीट पर बिलासपुर, मुंगेली और आधा जीपीएम जिले के कुल 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता एक सांसद का चुनाव करते हैं। इस सीट से 2014 और 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। राज्य स्थापना के बाद वर्ष 2004 और 2009 में हुए आम चुनावों में भी भाजपा प्रत्याशियों ने ही यहां से जीत दर्ज की थी। जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के गढ़ के रूप में लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिलासपुर और बेलतरा उभरे हैं। राज्य स्थापना के बाद अब तक हुए विधानसभा चुनावों में भी भाजपा इन सीटों पर कांग्रेस व अन्य पार्टियों की अपेक्षा 90 फीसदी सफल रही है। यही कारण है इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की ओर ही झुकाव रहता आया है।

आम चुनाव 2014 चुनाव परिणाम...

राजनीतिक दल - कोटा - लोरमी - मुंगेली - तखतपुर - बिल्हा - बिलासपुर - बेलतरा - मस्तूरी
भाजपा - 61717 - 55665 - 73913 - 71361 - 78466 - 83831 - 67870 - 68280
कांग्रेस - 48496 - 45039 - 43778 - 46057 - 64144 - 41766 - 40993 - 54531
अंतर - 13221 - 10626 - 30135 - 25304 - 14322 - 42065 - 26877 - 13749

आम चुनाव 2019 चुनाव परिणाम...

राजनीतिक दल - कोटा - लोरमी - मुंगेली - तखतपुर - बिल्हा - बिलासपुर - बेलतरा - मस्तूरी

भाजपा - 66112 - 71081 - 85565 - 82565 - 90521 - 88207 - 77500 - 71717
कांग्रेस - 63621 - 50075 - 55907 - 60564 - 80188 - 47723 - 56306 - 77801
अंतर - 2491 - 21006 - 29658 - 22001 - 10333 - 40484 - 21194 - 6084

जिले की 5 बड़ी विधानसभाओं के भाजपा के गढ़ बनने के बाद से इन्हें तोड़ने और बरसों पुराने गढ़ को वापस हासिल करने के लिए कांग्रेस पिछले ढाई दशकों से लगातार संघर्ष करती आ रही है। बड़ी चुनौती होने के बाद भी कांग्रेस लगातार डटकर मुकाबला करती आ रही है, लेकिन सफलता अब तक नहीं मिली है।

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को हर चुनाव की तरह सभी विधानसभा क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को 6084 मतों की बढ़त मिली थी।

Updated on:
03 Apr 2024 07:58 am
Published on:
02 Apr 2024 02:51 pm
Also Read
View All
बिलासपुर SSP का बड़ा एक्शन! गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही पर TI अभय सिंह बैस निलंबित

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी दान करेंगे एक दिन का वेतन! बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आदेश से मची खलबली

Property Fraud: बिलासपुर में Property Fraud का बड़ा खुलासा, कारोबारी और पटवारी पर फिर, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप