List of 3 candidates of BSP party released: सबसे रोचक मुकाबला राजनांदगांव सीट का होने वला है। इस सीट पर बसपा ने देवलाल सोनवंशी, कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और बीजेपी ने संतोष पांडे को मैदान में उतारा है। देवलाल के मैदान में आने से इस सीट का मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि राजनांदगांव सीट पर ओबीसी मतदाता सबसे अहम माने जाते हैं। जिसके चलते बसपा प्रत्याशी पर भी सबकी नजरें होगी। अब तक पार्टी राजनांदगांव, कांकेर, महासमुंद, बस्तर और जांजगीर-चांपा में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है।