बिलासपुर

प्यार का खौफनाक अंजाम…सरेआम चापड़ से काटी गर्लफ्रेंड की गर्दन, लोगों में मचा हड़कंप

Chhattisgarh Crime: सनकी आशिक ने एकतरफा प्रेम के चलते एक कॉलेज में पढ़ रही छात्रा पर मुर्गा काटने वाले चापड़ से हमला कर दिया। हमले के बाद घायल छात्रा को उपचार के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दाखिल कराया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 12:42 PM IST
love_crime_news.jpg

One sided love attack case in Bilaspur: सनकी आशिक ने एकतरफा प्रेम के चलते एक कॉलेज में पढ़ रही छात्रा पर मुर्गा काटने वाले चापड़ से हमला कर दिया। हमले के बाद घायल छात्रा को उपचार के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दाखिल कराया है। शिकायत पर कोटा पुलिस फरार सनकी आशिक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार हमले में घायल छात्रा केशरवानी कॉलेज कोटा में पढ़ती है।

सोमवार दोपहर छात्रा घर जाने के लिए निकली थी, इस दौरान साजापाली निवासी योगेश साहू पहुंचा और छात्रा से बातचीत के दौरान आग बबूला होकर हाथ में रखे मुर्गा काटने के चापड़ से गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल छात्रा वहीं गिर गई और आरोपी वहां से भाग निकला। छात्रा को लहूलुहान हालत में देख गुजर रहे राहगीरों ने 112 की सहायता से घायल छात्रा को कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए दाखिल कराया है। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही कोटा पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर फरार सनकी आशिक की तलाश कर रही है। वहीं इस घटना ने इलाके में सनसनी की स्थिति निर्मित कर दी है। लोग छात्रा के ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

घायल को सिम्स में किया गया दाखिल

गंभीर रूप से घायल छात्रा का प्राथमिक उपाचर के कोटा में चिकित्सकों ने किया। प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल छात्रा को सिम्स रेफर कर दिया है। सिम्स में छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्राइवेट में दाखिला लिया है आरोपी ने

पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी योगेश साहू शासकीय केशरवानी कॉलेज का छात्र था। इस दौरान छात्रा से वह प्रेम करने लगा था। वर्तमान में योगेश साहू कॉलेज से प्राइवेट परीक्षा दे रहा है।

आरोपी के घर व संभावित ठिकानों में दबिश

फरार हुए आरोपी योगेश साहू की तलाश में कोटा पुलिस ने साजापाली में आरोपी के घर व संभावित ठिकानों में दबिश दी।

छात्रा पर एक युवक ने जानलेवा हमला किया है। प्रथमदृष्ट्या एकतरफा प्रेम का मामला होने का पता चला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। छात्रा का बयान या फिर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा। पुलिस लगातार आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है। - तोप सिंह नवरंग, कोटा थाना प्रभारी

Published on: