बिलासपुर

Cricket Betting: बिलासपुर में सट्टे का ‘रिमोट कंट्रोल’, दूसरे राज्यों में बैठे खाईवाल चला रहे पूरा नेटवर्क, गिरफ्तारी के बाद सामने आए बड़े नाम

Cricket Betting: बिलासपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क अब स्थानीय स्तर से निकलकर अंतरराज्यीय स्तर तक फैलता हुआ सामने आया है।

2 min read
क्रिकेट सट्टे का खेल (photo-patrika)

Cricket Betting: बिलासपुर में क्रिकेट सट्टे का खेल अब स्थानीय नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय नेटवर्क का रूप ले चुका है। अब तक के पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बड़े खाईवाल दूसरे राज्यों में बैठकर बिलासपुर और आसपास के इलाकों में ऑनलाइन सट्टा संचालित करा रहे हैं।

हाल ही में पकड़े गए छोटे व बड़े सटोरियों से पूछताछ के बाद कई बड़े नाम सामने आए हैं, जिनमें नितिन हर्जपाल, राजा अरोरा, राज चेतानी, सागर चेतवानी, रोहित पंजवानी, अज्जू भक्तानी समेत अन्य प्रमुख नाम हैं। पुलिस के अनुसार ये सभी लंबे समय से फरार हैं और अलग-अलग राज्यों में छिपकर पूरे नेटवर्क को कंट्रोल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई! बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा, दस्तावेज और डिजिटल डाटा खंगाल रही टीम

Cricket Betting: कमीशन पर चलता है पूरा खेल

जांच में सामने आया है कि ये खाईवाल सीधे सामने नहीं आते, बल्कि कमीशन पर स्थानीय युवकों और एजेंट्स को जोडक़र सट्टा खिलवाते हैं। हर बॉल, रन और मैच पर ऑनलाइन दांव लगवाया जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिरगिट्टी केस में नितिन हर्जपाल का नाम सामने आया है, जिस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के मामले में राजा अरोरा की भूमिका अहम बताई जा रही है। सिविल लाइन में हालिया कार्रवाई में राज चेतानी और रोहित पंजवानी के नाम भी उजागर हुए हैं।

पहले भी की गई है कार्रवाई फिर भी सक्रिय नेटवर्क

गौरतलब है कि इससे पहले भी पुलिस ने शहर में कई ऑनलाइन क्रिकेट सटोरियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन हर बार छोटे एजेंट्स के पकड़े जाने के बाद बड़े खाईवाल बच निकलते हैं और नए लोगों के जरिए नेटवर्क फिर खड़ा कर लेते हैं।

पूरे नेटवर्क की बनाई जा रही कुंडली

पुलिस अब इन बड़े खाईवालों की पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है। नितिन हर्जपाल, राज चेतानी, सागर चेतवानी, रोहित पंजवानी और अज्जू भगतानी समेत कई नामों की सूची तैयार की जा रही है। इनके ठिकानों, रिश्तेदारों के घरों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही, कई आरोपियों पर इनाम घोषित कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी

पुलिस अब इन बड़े खाईवालों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में है, ताकि भविष्य में उनके बिलासपुर आने पर सीधे सख्त कार्रवाई की जा सके। कुछ का नाम जोड़ा भी जा चुका है। बिलासपुर पुलिस लगातार क्रिकेट सट्टा के अवैध कारोबार पर कार्रवाई कर रही है।

दूसरे राज्यों में भी दबिश की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। ऐसे में अब बिलासपुर पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में जाकर दबिश दे सकती हैं। यह नेटवर्क सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं, बल्कि कई राज्यों में फैला हुआ है, जहां से सट्टे का पूरा सिस्टम ऑपरेट हो रहा है।

निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालिया मामलों में कुछ बड़े खाईवालों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उनके नेटवर्क को तोडऩे के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी टीम भेजी जाएगी। किसी भी हालत में सट्टे के इस नेटवर्क को पनपने नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Babu Khemani Arrest: सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार, महादेव बुक जैसी वेबसाइट से चलता था सट्टा नेटवर्क
Published on:
02 May 2026 01:37 pm
Also Read
View All
गोल्ड लोन में बड़ा फर्जीवाड़ा! असली सोने की जगह नकली गहने, ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी से मचा हड़कंप

प्रमोशन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सहायक प्राध्यापक को नजरअंदाज कर जूनियर को प्रोफेसर बनाया, रिव्यू के निर्देश

IPL Betting Racket Bust: IPL और लूडो पर सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब, सरगना सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा लेनदेन उजागर

‘आप डिजिटल अरेस्ट में हैं’, मुंबई पुलिस बन ठगों ने बुजुर्ग महिला से 4 किस्तों में उड़ाए 1.04 करोड़ रुपए, 7 दिन तक डराया

CG Theft News: AC मिस्त्री निकला ‘सीरियल चोर’, 30 लाख जुए में हारकर बना अपराधी, 1000 CCTV फुटेज से हुआ खुलासा