बिलासपुर

शराबी ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा, गुस्साई महिला ने पिता व भाई को बुलवा कर पति को पिटवाया….मामला दर्ज

Bilaspur Crime News: पति की प्रताड़ना व शराब के नशे में मारपीट की शिकार पत्नी ने थाने पहुंच कर बाल पकड़ कर जमीन में घसीट घसीट कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2023, 5:04 PM IST
Drunken husband beats wife badly due to dispute
नशे में धुत पति ने पत्नी को बनाया शिकार

बिलासपुर। CG Crime News: पति की प्रताड़ना व शराब के नशे में मारपीट की शिकार पत्नी ने सकरी थाने पहुंच कर पति पर बाल पकड़ कर जमीन में घसीट घसीट कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे दिन पति ने थाने पहुंच कर बताया कि पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मारपीट की है। सकरी पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच (Crime News) कर रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम भरनी निवासी रविना पिता चन्द्रहास कौशिक (28) गृहणी है। रविना कौशिक ने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को पति शराब के नशे में घर पहुंचा और घरेलू बातों को लेकर गाली गलौज करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया। रविना ने बताया कि पति ने बाल पकड़ कर जमीन में घसीट घसीट कर मारपीट की है। मारपीट में घायल रविना ने अपने पिता हजारी व भाई गुलशन कौशिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी लगते ही पिता व भाई पहुंचे तो पति ने दोनों के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की है।

रविना कौशिक की शिकायत पर सकरी पुलिस ने पति चंद्रहास कौशिक पर मारपीट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। दूसरे पक्ष से पति चंद्रहास पिता राजेन्द्र कौशिक ने अपने ससुर हजारी कौशिक व साले गुलशन कौशिक पर मारपीट (Bilaspur Crime News) का आरोप लगाया है। चंद्रहास ने अपनी शिकायत में बताया कि पत्नी हमेशा बीमार रहती है, उपचार के बाद ठीक न होने पर अच्छे से उपचार न कराने की बात पर झगड़ा कर रही थी।

गुस्से में पति चंद्रहास ने भी गाली गलौज कर दिया। इस बात पर पत्नी ने अपने पिता व भाई को बुलाकर चंद्रहास की पिटाई करवा दी। चंद्रहास कौशिक की शिकायत पर सकरी पुलिस ने ससुर व साले के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। सकरी पुलिस पति व पत्नी की शिकायत पर मामले में जांच का हवाला दे रही है।

Published on: