8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज बारिश के पानी में बहा युवक, नाले में डूबकर हुई मौत….परिजनों ने कहीं बड़ी बात

Youth dies by drowning in drain: बुधवार शाम को एक युवक धांगरनाला में डूब गया। बारिश तेज होने के कारण उसका शव बह कर खेत में चला गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Sep 2023, 2:56 PM IST

Youth dies by drowning in drain

नाले में डूबकर युवक की मौत

Youth dies by drowning in drain: रायगढ़। बुधवार शाम को एक युवक धांगरनाला में डूब गया। बारिश तेज होने के कारण उसका शव बह कर खेत में चला गया। ग्रामीणों ने देखा तो अज्ञात शव की सूचना पुलिस को दी।

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के पिरमार गांव के पास स्थित धांगर नाला पुलिया के पास खेत में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करते हुए उसके शिनाख्त करने में जुट गई। जांच में मृतक धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के संगरा गांव निवासी इंद्रपाल बैगा पिता समारु बैगा (40 वर्ष) के रूप में शिनाख्त की गई।

यह भी पढ़े: एक ही रात में दो बदमाशों ने मिलकर 3 एटीएम से चुराए थे 35 लाख रुपए, CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

मृतक परिजनों ने बताया कि इंद्रपाल बैगा मानसिक रूप से कमजोर था, जिससे वह आसपास के गांव में घूमते रहता था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि बुधवार को हुई तेज बारिश से धांगर नाला में पानी अधिक होगा जिससे वह डूब गया होगा। साथ ही रात में तेज (Raigarh News) बारिश के बाद वह उसका शव बहकर खेत में चला गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: कोरबा में कच्ची शराब पीने से युवक की मौत, रास्ते में ही तोडा दम....सामने आई चौंकाने वाली वजह