बिलासपुर

मस्तूरी गोलीकांड: पूर्व कांग्रेस नेता समेत सहयोगी गिरफ्तार, जनपद उपाध्यक्ष को मारने रची थी खौफनाक साजिश

Bilaspur Shooting Incident: राजनीतिक वर्चस्व और जमीन की लड़ाई के चलते कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2025, 12:50 PM IST
पूर्व कांग्रेस नेता अकबर खान और उनका सहयोगी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
पूर्व कांग्रेस नेता अकबर खान और उनका सहयोगी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur Shooting Incident: राजनीतिक वर्चस्व और जमीन की लड़ाई के चलते कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पूर्व कांग्रेस नेता अकबर खान और उसके सहयोगी देवेश सुमन उर्फ निक्कू को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले अकबर खान की मुलाकात मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत से हुई थी, जिसमें हमले की साजिश रची थी।

पुलिस पूछताछ में अकबर खान की साजिश में सीधी भूमिका उजागर हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने उस मीटिंग का वीडियो फुटेज भी जब्त किया है, जिसमें अकबर खान और विश्वजीत को वारदात से पहले चर्चा करते देखा गया। बताया जा रहा है कि अकबर खान, विश्वजीत के जरिए मस्तूरी क्षेत्र में जमीन कारोबार करता था और कारोबारी व राजनीतिक टकराव ने ही इस पूरे घटनाक्रम को गोलीकांड का रूप दे दिया।

Bilaspur Shooting Incident: ये था पूरा मामला

28 अक्टूबर की शाम मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के कार्यालय में नकाबपोशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान नितेश के सहयोगी और पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह तथा राजकुमार सिंह गोली लगने से घायल हो गए। बचाव में नितेश सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की, जिससे हमलावर भाग निकले। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत सहित शूटरों को गिरफ्तार किया।

दो नेता अभी फरार

मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ और संदिग्धों की भूमिका जांच के दायरे में है। पुलिस की विशेष टीम इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे षड्यंत्र की परतें पूरी तरह खुल जाएंगी।

Updated on:
2 Nov 2025, 12:50 PM IST
Published on: