बिलासपुर

नाबालिग की मौत पर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, संदिग्ध हालत में मिली थी लाश

चोरी के आरोप में नाबालिग हुआ था गिरफ्तार भेजा गया था सेंट्रल जेल ।

2 min read
नाबालिग की मौत पर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, संदिग्ध हालत में मिली थी लाश
नाबालिग की मौत पर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, संदिग्ध हालत में मिली थी लाश

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में एक ऐसी घटना घटी जिसमे सीधे उच्च न्यायालय ने सरकार से जवाब मांगा है। दरअसल सरकंडा बाल सम्प्रेषण गृह में नाबालिग की संदिग्ध मौत हो गई। इस मामले में उच्च न्यायालय ने राज्य शासन, गृह सचिव, बिलासपुर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सरकंडा थाना प्रभारी और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

आपको बता दें जुलाई में चोरी के आरोप में नाबालिग को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। नाबालिग की मां के हस्तक्षेप के बाद उसे सरकंडा बाल सम्प्रेषण गृह भेजा गया, जहां कुछ दिन बाद उसकी लाश संदिग्ध हालत में मिली। बेटे की संदिग्ध मौत को लेकर मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जस्टिस संजय के अग्रवाल के सिंगल बेंच ने याचिका की सुनवाई करते हुए संबंधितों को नोटिस भेज जवाब मांगा है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on:
28 Nov 2019 08:15 pm
Also Read
View All
रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी दान करेंगे एक दिन का वेतन! बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आदेश से मची खलबली

Property Fraud: बिलासपुर में Property Fraud का बड़ा खुलासा, कारोबारी और पटवारी पर फिर, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप

छत्तीसगढ़ High Court में गर्मी छुट्टी खत्म, कॉज लिस्ट जारी होने के बाद 15 जून से नियमित सुनवाई शुरू