बिलासपुर

Holiday: 10 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, बंद रहेंगे स्कूल व दफ्तर! जानें वजह

Holiday: स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास है। वजह है दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहार, जिन पर इस बार भरपूर छुट्टियां मिली।
less than 1 minute read
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी (photo source- Patrika)
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी (photo source- Patrika)

Holiday: स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास है। वजह है दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहार, जिन पर इस बार भरपूर छुट्टियां मिली। इसी बीच शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस 10 दिसंबर 2025 को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

बता दें कि पूर्व में 21 अक्टूबर 2025 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश के दिन को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन 21 अक्टूबर को घोषित स्थानीय अवकाश को जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया था तथा इसके बदले में 10 दिसंबर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान स्कूल व दफ्तर बंद रहेंगे।

Holiday: सोनाखान के वीर: वीर नारायण सिंह

शहीद वीर नारायण सिंह का जन्म 1795 में बलौदाबाजार जिले के छोटे से गांव सोनाखान में हुआ था। उनके पिता गांव के जमींदार थे और परिवार की जमींदारी सोनाखान के अलावा लगभग 300 गांवों तक फैली हुई थी। वीर नारायण सिंह का अपनी प्रजा के प्रति गहरा लगाव था और वे हमेशा जनता की भलाई के लिए समर्पित रहे।

साल 1856 में सोनाखान में भीषण अकाल पड़ा, जिससे आम जनता गंभीर रूप से परेशान हो गई। भूख और दरिद्रता से पीड़ित लोगों की स्थिति देख वीर नारायण सिंह ने कसडोल के साहूकारों के अनाज के गोदाम लूट कर भूखी जनता में वितरण किया। इस कार्य से साहूकारों में नाराजगी पैदा हुई और उन्होंने इसकी शिकायत अंग्रेजों से कर दी।

Updated on:
25 Oct 2025 12:21 pm
Published on:
25 Oct 2025 12:21 pm