बिलासपुर

Husband beaten wife: पसंद नहीं आया चिकन तो पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ससुराल वालों को भी नहीं छोड़ा फोन लगाकर दी भद्दी-भद्दी गालियां

नशेड़ी पति को पत्नि द्वारा बनाया गया चिकन पसंद नहीं(Bad food)आया तो पति आग बबूला हो उठा। उसने मारपीट(Husband beaten wife) की और पत्थर से हमला किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2019, 8:15 PM IST
Husband beaten wife for Bad food in Bilaspur Chhattisgarh
Husband beaten wife: पसंद नहीं आया चिकन तो पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ससुराल वालों को भी नहीं छोड़ा फोन लगाकर दी भद्दी-भद्दी गालियां

बिलासपुर. नशेड़ी पति को पत्नि द्वारा बनाया गया चिकन पसंद नहीं आया तो पति आग बबूला हो उठा। उसने महिला को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारपीट(Husband beaten wife)कर दी। इतने मे भी उसका मन नहीं भरा और नशे में धुत पति हाथ में पत्थर लेकर महिला को जान से मारने के लिए दौड़ पड़ा, घायल महिला ने किया तरह अपनी जान बचाई।

यह वाक्या रतनपुर थाना(Ratanpur police)के नेवसा का है। पुलिस के अनुसार पीडि़त पत्नि ममता साहू ने पुलिस को बताया कि बीती रात उसका पति लक्ष्मीनारायण शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। उसने जब खाना मांगा तो पत्नी चिकन लेकर पहुंच गई। चिकन परोसा लेकिन उसने थाली फेंककर कहा इतना घटिया सब्जी मैं नहीं खाऊंगा और गाली गलौंच करने लगा।

महिला से मारपीट(Husband beaten wife) की गई और पत्थर से हमला किया। आरोपी ने महिला के मायके में फोन लगाकर ससुराल वालों को भी भद्दी-भद्दी गालियां दीं। जब सुसराल से परिजन पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी दौड़ाया। शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Published on: