
ग्राहक बोला खाना घटिया है तो गुस्से से आग बबूला हो गया होटल मालिक, शटर बंद कर ऐसा पीटा की तोड़ दिए हाथ पैर
बिलासपुर. रेलवे स्टेशन के पास मुल्कराज होटल में खाना खाने गए युवकों को स्तरहीन भोजन परोसा गया जिसे वापस करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। होटल संचालक ने शटर बंद कराकर आठ दस कर्मचारियों के साथ मारपीट (Hotel owner beaten customer )की। जिससे मोहम्मद मुस्तुफा भाभा के सिर में पांच टांके लगे हैं। मामले की शिकायत विधायक से की है। विधायक ने मामले की जांच करने का निर्देश तोरवा थाना प्रभारी को दिया है।
रेलवे स्टेशन के पास होटल मुल्कराज में 19 जून को मुस्तफा भाभा अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए रात्रि 1.30 बजे होटल पहुंचा। होटल के वेटर द्वारा ठंडा खाना दिया गया जिसे वापस करने के लिए कहा गया। इस बात को लेकर होटल संचालक और मुस्तफा के दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज होटल संचालक ने शटर बंद कराने के बाद 8- 10 कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।
उसके बाद होटल के बाहर फेंक दिया गया। इस घटना में मुस्तफा के सिर में 4-5 जगह टांका लगा है। एवं पैर फ्रैक्चर हो गया है(Hotel owner beaten customer )। एवं उसके मित्र धीरेन्द्र तोमर दाहिने हाथ में फ्रैक्कचर हो गया। मामले की शिकायत विधायक से की है विधायक ने तोरवा टीआई को जांच करने का निर्देश दिए हैं।
Updated on:
24 Jun 2019, 9:34 PM IST
Published on:
24 Jun 2019, 1:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.