1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉर्निंग वॉक पर निकले नगर निगम के अधिकारी को बाइक सवार युवकों ने घेर लिया, लाठी-डंडो से प्रहार कर तोड़ दी नाक

सुबह-सुबह ((Morning walk))नगर निगम के अधिकारी( municipal officials)के साथ की गई मारपीट सीसीटीवी कैमरे (cctv camera)में कैद हो गई, (crime), पुलिस (police)अपराधियों की तलाश में जुट गई है।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 19 Jun 2019, 7:41 PM IST

Bike riders beaten by municipal officials in Bilaspur Chhattisgarh

मॉर्निंग वॉक पर निकले नगर निगम के अधिकारी को बाइक सवार युवकों ने घेर लिया, लाठी-डंडो से प्रहार कर तोड़ दी नाक

. रिंग रोड नं. 2 घटना: तीन युवकों ने किया हमला, जांच में जुटी सिविल लाइन पुलिस
. साइकिल चला रहे नगर निगम के प्रभारी कार्यपालन अभियंता पर जानलेवा हमला
बिलासपुर. नगर निगम के प्रभारी अभियंता पीके पंचायती सुबह-सुबह अपनी सायकल से रिंग रोड नं. 2 में निकले थे। इस दौरान उन पर तीन युवकों ने जान लेवा हमला कर घायल कर दिया(Bike riders beaten by municipal officials )। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना में घायल कार्यपालन अभियंता की हालत सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार नगर निगम बिलासपुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता पीके पंचायती रोजना की तरह, मंगलवार को सुबह अपनी सायकल में सवार होकर रिंग रोड नं. 2 में साइक्लिंग कर रहे थे। वह पल्लव भवन के पास पहुंचे ही थे अचनाक से तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें ओवर टेक कर रोक लिया।

पंकज कुमार पंचायती कुछ समझ पाते उन पर युवकों ने डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। डंडे से उनके नाक की हड्डी टूट गई वह गिर पड़े तो बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। किसी तरह कार्यपालन अभियंता ने खुद को संभाला व निगम कमिश्नर के घर पहुंच कर हमले की जानकारी दी। घायल पीके पंचायती को उपचार के लिए अपोलो हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 307, 341, 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। जांच के दौरान कुछ संदेहियो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
देखूंगा तो पहचान लूंगा
निगम कार्यपालन अभियंता पंकज कुमार पंचायती ने बताया कि वह आरोपी को देखेंगे तो पहचान सकते हैं।
घटना के बाद निगम कमिश्नर को दी सूचना खुद पर हुए हमले के बाद कार्यपालन अभियंता अपनी सायकल से निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे के निवास पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

निगम कमिश्नर ने सहायक अभिंयता अनुपम तिवारी को बताया तो अनुपम तिवारी ने सिविल लाइन थाने को सूचना दी। सूचना के सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
बयान में कार्यपालन अभियंता ने कुछ पर संदेह व्यक्त किया
घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंच पहुंच गई और पीके पंचायती का बयान दर्ज किया गया है। बयान में कार्यपालन अभियंता ने कुछ लोगों पर हमला करने का संदेह जाहिर किया है। संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

read more- निगम प्रशासन मेहरबान: ठेका है निजी कंपनी का और निगम ने लगा दिया है अपना अमला

वारदात की वजह स्पष्ट नहीं
पीके पंचायती के पास नगर निगम के बहुंत से प्रोजेक्ट का प्रभार है। व हाल ही में मिट्टी तेल गली में हुए तोडफ़ोड़ की घटना के बाद भी उन्हें धमकी मिली थी। इसके अलावा तोता बाड़ी आयोध्या नगर में जमीन को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी यह चर्चा भी दिन भर बनी रही।
रिंग रोड में आए दिन हो रही है वारदात
गौरव पथ का रिंग रोड नं. 2 में मारपीट व हत्या का होना आम हो गया है। पूर्व में रिंग रोड नं. 2 में हत्या मारपीट की कई वारदात हो चुकी है। हालाकी पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिंग रोड नं. 2 में पुलिस गस्त बढ़ाने की आवश्यकता है।

read this-इस शहर के बच्चे चले अपराध की राह, क्राइम के आए आंकड़े तो चौंक गई पुलिस, इतनी कम उम्र में कैसे कर रहे बड़े-बड़े क्राइम

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई कुछ तस्वीर
घटना के बाद फरार हो गए युवकों की कुछ तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले में सीसीटीवी टीवी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ
निगम कार्यपालन अभियंता पर जानलेवा हमला होने की सूचना के बाद अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है।
कलीम खान, थाना प्रभारी सिविल लाइन