बिलासपुर

IPL Betting Racket Bust: IPL और लूडो पर सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब, सरगना सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा लेनदेन उजागर

Online betting gang arrested: सकरी इलाके में दबिश देकर अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान 21 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 16 एटीएम कार्ड और 8 पासबुक जब्त किए गए हैं...

2 min read
आईपीएल और लूडो सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ (फोटो सोर्स- पत्रिका)

IPL Betting Racket Bust: पुलिस ने बीट सिस्टम और तकनीकी निगरानी के दम पर ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। लूडो ऐप और आईपीएल मैचों पर दांव लगवाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को सकरी इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां से करोड़ों के सट्टे के लेनदेन के सबूत मिले हैं।

बिलासपुर जिले के सकरी थाना पुलिस ने एसीसीयू टीम की मदद से ओम स्पेस कॉलोनी में दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में गिरोह के सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें

रात में चल रहा था अवैध बोर खनन, पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पलटा खेल, Video बनाकर लगाए 1.5 लाख रिश्वत के आरोप

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी राहुल छाबड़ा पहले भी सट्टे के मामलों में संलिप्त रह चुका है और इस बार वह अन्य राज्यों के संपर्क में रहकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। गिरोह लूडो गेम और आईपीएल क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाता था।

आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच

पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है, ताकि अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क और जुड़े लोगों की पहचान की जा सके।

ये बरामद

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 21 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 16 एटीएम कार्ड, 8 बैंक पासबुक और एक कार (एमपी 18 जेडबी 8565) जब्त की गई है। जब्त मोबाइल और डिजिटल डिवाइस के विश्लेषण में 2 करोड़ रुपए से अधिक के सट्टे के लेनदेन के सबूत मिले हैं।

ये आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में बिलासपुर और मध्यप्रदेश के सागर, बालाघाट और कटनी जिलों के निवासी शामिल हैं, जो मिलकर संगठित तरीके से इस अवैध कारोबार को चला रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

  • राहुल छाबड़ा 30 वर्ष निवासी स्वर्णिम एरा कॉलोनी सरकण्डा
  • ओमप्रकाश नागवानी 21 वर्ष निवासी सिंधी कैम्प सुभाष नगर सागर थाना मोती नगर जिला सागर (म.प्र.) वर्तमान में हॉफा,सकरी में निवासरत
  • आशीष सोमानी 37 वर्ष निवासी वार्ड नं 19 सिंधी मोहल्ला शंकर पथ गली बालाघाट (म.प्र.)
  • कैलास चावला 26 वर्ष निवासी माधव नगर जिला कटनी (म.प्र.)
  • विजय नागवानी 42 वर्ष निवासी कटनी शहीद द्वार के पास जिला कटनी (म.प्र.)
  • दिनेश लालवानी 19 वर्ष निवासी माधव नगर थाना माधव नगर जिला कटनी (म.प्र.)
  • एक विधि से संघर्षरत बालक

ये भी पढ़ें

हजार रुपए में एंट्री, अंदर नशा-अश्लीलता: राजधानी में बढ़ रहा ‘स्ट्रेंजर पार्टियों’ का जाल, नेताओं-अफसरों के बच्चे भी शामिल!
Published on:
01 May 2026 02:15 pm
Also Read
View All