बिलासपुर

दिन में गर्मी तो रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड, प्रमुख शहरों के तापमान पर डालें एक नजर..

CG Weather Update: बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी तो न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिल शुक्रवार को भी बना रहा।

2 min read

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी तो न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिल शुक्रवार को भी बना रहा। यही वजह है कि पिछले दो दिन से दिन में गर्मी तो रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में 28 व 29 दिसंबर को घने बादल छाने और कही-कहीं बारिश होने से ठंड पर ब्रेक लग गया था।

30 दिसंबर को भी धूप-छांव वाली स्थिति रही। 31 दिसंबर को बादल जरूर छंटे पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आया। 01 जनवरी को दोनों तापमानों में गिरावट आते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ गई।

CG Weather Update: अधिकतम तापमान बढ़ा

शहर में अधिकतम तापमान जहां 25.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दूसरे दिन गुरुवार को दिन में गर्मी तो रात में कड़ाके की ठंड रही। क्योंकि अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 03.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ कर 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके विपरीत न्यूनतम तापमान 02.7 डिग्री गिर कर तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही स्थिति शुक्रवार को रही। गुरुवार की तुलना में अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

आगामी 24 घंटे तापमान रहेगा स्थिर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में छाया हुआ है। दूसरी ओर हवा की दिशा में परिवर्तन होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म होने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

स्थान अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 29.1 10.8

पेंड्रा 26.2 07.6

अंबिकापुर 25.0 05.4

रायपुर 30.2 10.0

जगदलपुर 29.6 10.8

दुर्ग 31.8 08.9

राजनांदगांव 30.0 11.0

Also Read
View All

अगली खबर