
Live-in-relationship: बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे सनत कश्यप ने अपनी साथी नीलू कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। घायल महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार तलाकशुदा 32 वर्षीय महिला नीलू कश्यप अपने 9 साल के बच्चे को लेकर सरकंडा निवासी सनत कश्यप के साथ कालीबाड़ी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उनमें आए दिन विवाद होता था। शुक्रवार को भी ऐसा हुआ। गुस्से में आकर सनत ने अपने पास रखे चाकू से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
आसपड़ोस के लोगों ने जब महिला की आवाज सुनी तो उसके पास आए। उन्हें देख आरोपी भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी और उसे इलाज के लिए सिम्स ले गए। घायल महिला को यहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
गुरुवार शाम सरकंडा थाना क्षेत्र के अटल आवास के पीछे अशोक नगर पानी टंकी के पास एक नाबालिग लड़की से विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई।
मिली जानकारी के अनुसार युवक कान्हा यादव का एक नाबालिग लड़की से विवाद हो रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए तीन युवकों पर उसने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में ओमप्रकाश ध्रुव, विकास यादव और पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार है।