भखारा थाना प्रभारी लेखराज ठाकुर ने बताया कि ग्राम भठेली निवासी बिहारीलाल ढीढी (41) और उसके भतीजे भतीजे सीत कुमार ढीढी के बीच पिछले करीब 20 सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान तमतमाए शीतकुमार ने तैश में आकर लोहे के पट्टे से अपने चाचा बिहारी लाल पर प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही बिहारीलाल की मौत हो गई।