Bilaspur Murder Case: बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक तीन लोगों ने मिल कर एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर उसकी लाश आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में फेंक दिया। सुबह शव को लेकर लोग सहम गए। सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक जांच टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की। दोपहर तक न सिर्फ मामला साफ हो गया, बल्कि मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।