Murder Case: जांजगीर चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव पूरी तरह से डिकंपोज हो चुका है। पड़ोस के लोगों को महिला के घर से जब बदबू आई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मंगलवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के सामुदायिक भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ेगी। फिलहाल महिला के सिर में गंभीर चोट के निशान है इससे हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।