रास्ते में लगभग 9.30 बजे उसका मामा उससे मिला और उससे शराब पीने के लिए 60 रुपये मांगने लगा। कबीर ने कहा की अभी उसके पास पैसे नहीं है। उसकी इस बात से उसका मामा भड़क गया ।
बिलासपुर. तेजी से बदल रही इस दुनिया में कौन कब क्या करेगा इसका अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। कई सारे रिसर्च बताते हैं की बाहरी लोगों से ज्यादा हमे अपने लोगों से है। आज ऐसी परिस्थितियां हो गयी हैं कि आपके आस-पास का सामान्य व्यक्ति भी जरा सी बता में आपकी जान लेने पर आमादा हो सकता है।
ऐसी ही एक घटना बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सामने आयी है। जानकारी के अनुसार तालापारा संजय नगर के रहने वाले अजय चौहान ऑटो चलाने का काम करता है। मंगलवार को उसका भांजा कबीर व्यापार विहार स्थित शराब की दूकान से शराब पी कर लौट रहा था।
रास्ते में लगभग 9.30 बजे उसका मामा उससे मिला और उससे शराब पीने के लिए 60 रुपये मांगने लगा। कबीर ने कहा की अभी उसके पास पैसे नहीं है। उसकी इस बात से उसका मामा भड़क गया और उसे गाली देने के साथ ही हाथ में पहले हुए कड़े से उसके सर पर मार दिया।
इस घटना के बाद कबीर घर वापस आ गया। बाद में मिनीमाता नगर के स्थित कबीर के घर आकर उसके मामा अजय ने उसके गले पर ब्लेड से वार कर दिया।हालाँकि उसके वार से कबीर किसी तरह बचा गया। इसके बाद अजय ने कबीर को धमकी दी और चला गया।
घायल कबीर ने नजदीकी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के शिकायत के आधार पर उसके मामा के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।